प्रेस नोट योग दिवस
हम सब यह अच्छी तरह से जानते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है, तथा स्वस्थ मन का निवास भी स्वस्थ शरीर में ही होता है। इसी बात को संभव करने के लिए योगाभ्यास अतिआवश्यक है।
21 जून 2025, दिन शनिवार को 'अंर्तराष्ट्रीय योग-दिवस' के अवसर पर स्कूल प्रबंधक माननीय मदन मोहन गर्ग, स्कूल सचिव डॉ. प्रवीण गर्ग, स्कूल प्रधानाचार्यI महोदयाअंजू गोस्वामी जी ने सभी को योग दिवस की बधाई दी तथा सभी को
योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। योग पथ प्रदर्शिका के रूप में स्कूल अध्यापिका स्वाति राणा ने "वन अर्थ वन हेल्थ थीम" का हिस्सा बनते हुए जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में अध्यापिकाओं (क्षमा रानी, अंजू धीमान, ऋतु राना, रिंकी शर्मा,
काजल सैनी, मीनाक्षी राणा, राजप्रीत कौर व नमनप्रीत कौर को योगाभ्यास करवाया उन्होंने ध्यान मुद्रा, प्राणायाम (कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ओमनाद तथा वज्रासन, ताड़ासन, मकर वक्रासन, सुर्यनमस्कार, और भी छोटे-2 अभ्यास किए तथा
साथ ही लाभ भी बताये I स्कूल विद्यार्थियों ने अपने घर पर ही योगाभ्यास किये तथा अपने फोटो साझा किए। विश्व स्वास्थ्य कल्याण हेतु यह 21 जून को उठाया गया कदम अति सराहनीय है। आज-कल परेशानी भरे दौर में इंसान को योगाभ्यास
अवश्य करना चाहिए।
प्रेस नोट
जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, मारवा कलां (बिलासपुर) में दिनांक 6 नवम्बर 2024 दिन बुधवार को अंर्तसदनीय फाइनल क्रिक्रेट मैच रखा गया। क्रिकेट कोच संजीव ने बताया कि यह मैच की सीरीज कई दिन से चल रही है। जिसमें चारों सदनीय टीमों ने भाग लिया। गंगा सदन से हिमांशु (XII आर्टस), यमुना सदन से वीरेन (XII आर्टस), सरस्वती सदन से लविश (XII साइंस) व कावेरी सदन से सौरम (XI साइंस) ने कप्तानबाजी की। पहला मैच सदन यमुना व सदन कावेरी के बीच हुआ तथा यहां यमुना ने उछाल लिया व 10 ओवर में 67 रनों का योगदान दिया। प्रतिद्वंदी टीम को हरा दिया।
दूसरा मैच टीम गंगा व कावेरी के बीच हुआ जिसमें गंगा ने कावेरी को 10 रनों से हराया।
और इस प्रकार फाइनल में पहुंचा सदन गंगा और यमुना। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू गोस्वामी ने टॉस किया व टॉस गंगा सदन ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेकर 10 ओवर में 59 रनों पर यमुना को समेट दिया तथा 64 रनों की झड़ी लगाकर गंगा ने उछाल लिया तथा अपने सदन को जीताते हुए अपने नाम को सार्थक किया तथा जैसे गंगा जैसे महानदी कहलाती है वैसे ही गंगा सदन भी क्रिकेट में विजयी हुआ। कक्षा 9वीं के छात्र अर्णीत को सर्वोत्तम बल्लेबाज वी सर्वोत्तम गेंदबाज का खिताब मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। इस अवसर पर स्कूल डीपी श्री रोहित शर्मा स्कूल क्रिकेट कोच श्री संजीव गांगुली उपस्थित रहे।
स्कूल प्रबंधक कमेटी माननीय मदन मोहन कार्यक्रम जी ने विजय टीम को बधाई थी और साथ ही सभी बच्चों के अंदर अपने-अपने हाउस के लिए जज्बा देखकर खुशी जाहिर की।
विजयी सदन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया
Investiture ceremony 2024-25
Glimps of Exhibition - 25-07-2024
Annual Function Celebration
प्रेस नोट
जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में भारतवर्ष में मनाया जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को मनाया गया। इसमें बच्चों ने भारी संख्या में पेड़ पौधों का रोपण किया। स्कूल प्रबंधक माननीय मदन मोहन गर्ग जी व स्कूल सचिव डॉ प्रवीण गर्ग जी ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा की इसी प्रकार हरियाली बनाए रखने का प्रण लेने को कहा। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू गोस्वामी जी ने बच्चों के साथ पौधारोपण किया व उन्हें बताया कि हमारे देश में प्रत्येक वर्ष वन महोत्सव होता है जुलाई वर्षा ऋतु का महीना होता है और इस समय हम अपनी धरती मां को हरा भरा रखने का प्रण लेते हुए पौधे लगाते हैं तथा हमारी वन्य-संपत्ति व वन्य जीव जंतुओं को बचाने के लिए यह कार्यक्रम हमारी सरकार द्वारा चलाए जाते हैं ताकि हम अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहें। इस अवसर पर बच्चों ने बहुत अच्छे-अच्छे स्लोगन व पोस्टर भी बनाए व उनके द्वारा वायु, धरा व गगन का महत्व भी बताया। जैसे "पेड़ों से वायु वायु से आयु"
Yoga Day - 21-June 2023
Games - 2022-23
jankijiglobalpublicschool